फॉयल चैलेंज-2026 में यमाना मलिक का डबल गोल्ड, बढ़ाया मान

देवास। इंदौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंदौर फॉयल चैलेंज-2026 में देवास की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यमाना मलिक ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। चोइथराम इंटरनेशनल आईबी स्कूल की छात्रा यमाना मलिक ने टाइनी टोट्स और चाइल्ड कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बॉम्बे की छात्रा आकिफा अंसारी ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण तथा मिनी एज ग्रुप में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इंदौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने इलेक्ट्रॉनिक फेंसिंग मशीन का रिमोट दबाकर किया। इस अवसर पर सचिव मास्टर सईद आलम, सदस्य अनफाल अंसारी, शिनम खान, एनआईएस कोच अब्दुल राशिद एवं सुमित्रा चंद्रवंशी उपस्थित रहे।vआयोजकों ने बताया कि इंदौर में पहली बार फेंसिंग के फॉयल इवेंट के मुकाबले अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन, स्पूल और आधुनिक स्कोरिंग सिस्टम के साथ आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में मनुश्री हार्डिया (सेंट अर्नाल्ड), इशिका वर्मा (लिटिल एंजिल), अश्मि चौहान (प्रोग्रेसिव एजुकेशन), लीब्रा काज़ी (इंदौर पब्लिक स्कूल), अनीका सहीते व राधिका सहीते (श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल), मानवी सोनी (ज्ञान ज्योति) तथा आयुषी बोरासी (एंजिल हार्ट एकेडमी) शामिल रहीं।





