दिव्य योग संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा


देवास। दिव्य योग संस्थान द्वारा पर्यावरण को लेकर आज एक बड़ा संदेश दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के योग मार्शल आलोक पायलट द्वारा बताया गया कि देवास शहर एवं आसपास के गांवों में कई शाखाएं संचालित की जा रही हैं। सभी शाखाओं के द्वारा गुरुद्वारा बस स्टैंड पर गुरु पुर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त योग साधकों के द्वारा योग गुरु श्री राजेश जी बैरागी का शाॅल, श्रीफल एवं पुष्पमाला तथा पूरे भक्तिभाव से स्वागत,पूजन अर्चन कीया गया। इस अवसर पर योगगुरु जी के द्वारा सभी साधकों को पौधे भेंट किए गए तथा गुरुदक्षिणा के रूप में इन पौधों को रोपने एवं बड़ा करने का संकल्प दिलवाया गया। इस तरह कुल एक हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर गुरुजी ने कहा की पौधा हमें जीवन जीने एवं सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है।जिस तरह पौधा यह नहीं देखता कि उसका लाभ उठाने वाला दोस्त है या दुश्मन उसी तरह आप लोग भी सत्कर्म करते रहें उसका लाभ कौन ले रहा है इसकी चिंता नहीं करें। इसके साथ ही गुरुजी ने बताया की आगामी दो अगस्त रविवार को गांव शिप्रा से पौधारोपण कावड़ यात्रा का आयोजन भी किया गया है। यात्रा गाँव में क्षिप्रा नदी के घाट से बिलावली शिव मंदिर तक रहेगी। जिसमें यात्रा मार्ग पर लगभग 5000 पौधे रोपने का लक्ष्य है। यात्रा का समापन दोपहर 12 बजे तक होगा तथा उसके पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है। अतः सभी योग साधकों, कावड़ यात्रियों,कलशयात्रियों एवं सभी आम जनता से ये आव्हान किया जाता है कि इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सावन के पवित्र माह में माँ शिप्रा का पावन जल शिवजी को अर्पित करने का पुण्य लाभ लेते हुए पौधारोपण का अतिरिक्त परोपकार करने का सौभाग्य प्राप्त करें।




