Uncategorized

*”त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: दूध और खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल, मिलावट पर कड़ी निगरानी”*

** 
*कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में सघन जाँच, देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद से लिए गए नमूने भोपाल लैब भेजे*


देवास आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सघन जाँच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न दूध डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत गठित निरीक्षण दल ने देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ और कन्नौद क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया।


देवास शहर में मुकाती दूध डेयरी महेन्द्र दूध डेयरी श्री कृष्णा दूध भंडार  संजय मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि.टोंकखुर्द में श्री मॉडर्न डेयरी एण्ड एग्रो प्रोडक्ट्स पटेल दूध डेयरी  सोनकच्छ में- दिनशा फूड्स प्रा. लि श्री बालाजी डेयरी इन सभी स्थानों से दूध के नमूने लिए गए। कन्नौद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश वास्केल ने औचक निरीक्षण कर श्री मॉडर्न दूध डेयरी से दूध एवं घी जय किसान एग्रो प्रोडक्ट से दूध मेव दूध डेयरी से दूध के नमूने एकत्र किए। विभाग द्वारा एकत्रित सभी नमूनों को विस्तृत जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट या मानक में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय मिठाई, दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। विभाग द्वारा यह निरीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय और लाइसेंसी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता दिखाई देने पर तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button