Uncategorized

नवनियुक्त एल्डरमैन दिनेश सांखला का महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंदजी ने किया सम्मान, जनसेवा के लिए दिया आशीर्वाद



देवास। नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन एवं राष्ट्र भक्त संगठन के संयोजक दिनेश सांखला का देवास स्थित कैलादेवी मंदिर में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी शांति स्वरूपानंद महाराज ने सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पंछा ओढ़ाकर सांखला का अभिनंदन किया और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संदीप चौबे, समाजसेवी दीपक गर्ग, अजबसिंह सेंधव, सोनू पंजाबी, विवेक गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मान के बाद दिनेश सांखला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे एल्डरमैन के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने एल्डरमैन के रूप में दायित्व सौंपने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button