ग्राम शादीखेड़ा में कुएँ में गिरे तेंदुए का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू


देवास। ग्राम शादीखेड़ा (जिला देवास) निवासी राजेश मोठीया द्वारा दोपहर 3.08 बजे वन विभाग को गाँव के एक कुएँ के अंदर तेंदुआ होने की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही डीएफओ देवास अमित चौहान के कुशल निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बिना समय गँवाए त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग के अमले की तत्परता और सूझबूझ से कुएँ में फँसे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद तेंदुआ छलाँग लगाकर खुले वनक्षेत्र की ओर भाग गया।इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीओ देवास भूपेंद्र सिंह सोलंकी एवं रेंजर राजेश चौहान स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरी कार्रवाई का संचालन व नेतृत्व कर रहे थे।
रेस्क्यू टीम में शामिल वन अमला
इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू प्रभारी हेमराज गोखले, डिप्टी रेंजर श्याम शर्मा, शिवप्रताप सिंह जादौन, मनोज मंडलोई, कृष्णा यादव तथा वनरक्षक अंकित मालवीय, अजय यशोना, राजेश चौहान, दिनेश चौधरी, सतपाल सिंह, रविन्द्र सोनी,संदीप बोरिवाल और पवन जामनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सफल रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।



