World

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल देवास आगमन
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने किया स्वागत में शामिल होने का आह्वान


देवास। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 1 अगस्त 2026 को दिशा बैठक में सहभागिता हेतु देवास आएंगे। उनके देवास आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित स्वागत स्थलों पर समय से पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गरिमापूर्ण स्वागत करने की अपील की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री का स्वागत प्रातः 10:00 बजे ग्राम पिलवानी, 10:20 बजे सोनकच्छ बायपास चौराहा, 10:30 बजे नेतरी फाटा, 10:40 बजे भौरासा फाटा, 10:50 बजे ग्राम खटाम्बा तथा 11:00 बजे देवास विधानसभा क्षेत्र (गोल्डन नाश्ता पॉइंट, भोपाल बायपास) पर किया जाएगा।
डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का देवास आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करने का आग्रह किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button