Uncategorized

जनजातीय लोककला संरक्षण और आजीविका संवर्धन अभियान को लेकर कलाव्योम फाउंडेशन ने राज्यपाल से की मुलाकात


राज्यपाल पटेल को दी फाउंडेशन की सामाजिक, सांस्कृतिक और कौशल  गतिविधियों की जानकारी


देवास। जनजातीय लोककला संरक्षण, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से कलाव्योम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल स्थित लोक भवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की।
कलाव्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल के नेतृत्व में परेश प्रजापति एवं मोहित सिंह ने राज्यपाल से भेंट कर फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान अशोक श्रीमाल ने राज्यपाल को कलाव्योम फाउंडेशन की ज्ञानव्योम पहल एवं मालवा क्षेत्र के जनजातीय बहुल जिलों में प्रस्तावित जनजातीय लोककला संरक्षण, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य जनजातीय लोककलाओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा जनजातीय युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रस्तावित अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल का प्रेरणादायी मार्गदर्शन संस्था के लिए समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button