Uncategorized

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र



संगठन विस्तार, प्रशिक्षण शिविर और आगामी रणनीति पर मंथन, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

देवास। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी होटल में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार एवं प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों और प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में देवास के पूर्व महापौर ठाकुर जय सिंह, उज्जैन संभाग प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया सहित कई वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक कुंवर मलखान सिंह देवड़ा ने संगठन की अब तक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी संगठनात्मक रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से संगठन की विचारधारा और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बैठक को पोप सिंह परिहार, दिनेश बैरागी, अनिल गोस्वामी, डॉ. रितेश शर्मा, पंकज वर्मा, लुकमान अली और अंतर सिंह भंडारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सुरेश सिंह चांदना, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह गौड़, गजराज सिंह गोहिल, रमेश गुर्जर, ईश्वर सिसोदिया, भंवर सिंह नानूखेड़ी, बालकृष्ण पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कुंवर धन सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button