सेठ मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत समाज और गणमान्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


देवास। कैला देवी मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय सेठ मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को कैला देवी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज, चार धाम पीठाधीश्वर, वात्सल्य धाम ओंकारेश्वर की साक्षी दीदी मां, अखंडधाम पीठाधीश्वर डॉ. चैतन्य महाराज, महामंडलेश्वर वेदांत जी महाराज, स्वामी उमानंद जी महाराज, मथुरा के संत भोलेशंकर बटुकनाथ, पंचकुंडी हनुमान धाम के गोपालदास जी महाराज, जंबू से नागा मंगलदास जी, टेकरी धाम के पूर्णानंद एवं माधवानंद महाराज, रामद्वार के स्वामी रामनारायण दास महाराज, अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म प्रवक्ता इंदरसिंह नागर, ब्रह्मकुमारी संस्थान की दीदियां तथा जगन्नाथ पुरी के पंडित अनुराग मुखिया सहित अनेक संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैला देवी मंदिर समिति के संयोजक डॉ. रायसिंह सेंधव, अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, सेठ रमेश जीतमल गर्ग, देवकृष्ण व्यास, राजेश यादव, रमन शर्मा, रेखा वर्मा, स्वर्गीय मन्नूलाल गर्ग के पुत्र दीपक गर्ग एवं परिवारजनों ने सभी संतों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रयास गौतम, प्रदीप चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, समाजवादी नेता लीलाधर चौधरी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, औद्योगिक एवं साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय मन्नूलाल गर्ग के समाजसेवा, धार्मिक कार्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणादायी बताया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सेठ मन्नूलाल गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




